नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली में बधवार की देर रात लगातार दूसरे दिन बूंदाबांदी हुई। दिल्ली में बारिश होने से एक बार फिर से ठंड के बढ़ने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज जहां बंदाबांदी हो सकती है, वहीं मेरठ के इलाके में ओले गिरने के आसार हैं।वहीं बिहार में भी शीतलहर जारी है, जिसे गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम देखते हुए पटना के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बिहार में भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने का असर दिखाई देने लगा है। जिसके तहत मंगलवार और बुधवार को दिल्ली के स्थानों में बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस वजह से बुधवार को भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिली और दिन में भी होने का अनुमान है। जिसके बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती हैफिलहाल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सफरदजंग, पालम, लोधी रोड में मंगलवार को बारिश दर्ज की गई है। बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 दिनों में 6 डिग्री तक नीचे गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के पास है, जो शनिवार तक 6 डिगी तक पहंच जाएगा। जबकि मंगलावार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री के पास दर्ज किया गया है, वह शनिवार को 15 डिग्री के पास रहेगा। इसके बाद तापमान में वापस बढोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार पहाडों में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में दिखेगा। जिसके तहत बुधवार से तेज बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली का पारा गिरेगा। इस वजह से सुबह के साथ ही दिन में ठंड बनी रहेगी। स्काईमेट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी के आसार हैं। भारी बरीबारी के चलते वैष्णो देवी में इस समय कडाके के ठंड पड़ रही है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 8 जनवरी तक कटरा तथा माता वैष्णो देवी के भवन तक बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि एक दो स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। साथ ही, भवन के आसपास तापमान में भी काफी गिरावट देखी जाएगीऔर पहाड़ियों पर भी बर्फभारी होने की भी संभावना है। स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार 09 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा की और बढ़ जाएगा, जिससे जम्मू व कश्मीर का मौसम भी साफ होना शुरू हो जाएगा। लेकिन 09 जनवरी की दोपहर तक बादल छाए रह सकते है तथा हल्की बारिश भी जारी होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान, दिन का मौसम भी काफी ठंडा हो जाएगा। उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। इस ठंड का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में भी होगा। यहां के नारायण आश्रम मार्ग पर छलमाछिलासों से आगे बर्फबारी के कारण यातयात बाधित हैकैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर उच्च हिमालयी गांव बर्फ से ढके हुएहैं। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात जारी है। इसके अलावा मसूरक आसपास घनाल्टा आर सुरकडा का पहाया भा बफ स लदा हैं। बर्फबारी जोशीमठ-बदरीनाथ-माणा, चमोली-मंडल-ऊखीमठ, घाट-रामणी और कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर भी तपोवन से आगे भारी मात्रा में बर्फ जमने से सेना के वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैतापमान में भारी गिरावट होने के कारण लोगों का हाल बेहाल है। मसूरी और धनोल्टी में बर्फबारी के अलर्ट के चलते अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। सीओ मसूरी को मसूरी में कैंप करने को कहा गया है, ताकि सैलानियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री ऊपर होने के साथ बारिश हुई। मौसम सक साथ हा ना जनवरा स धन काहर का संभावना है। पंजाब में अमृतसर, लुधियाना व पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश-8.6, 9.8 व 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि पड़ोसी हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश-10.2, 10 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक रहा।
उत्तर भारत में शीतलहर, दिल्ली में फिर बारिश